HomeUTTAR PRADESHराहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर अनिल विज ने ली चुटकी, कहा-...

राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर अनिल विज ने ली चुटकी, कहा- जितने चुनाव हरवाए है, उन्हीं की ट्रेनिंग देंगे


Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी के दौरे पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चुटकी ली हैं। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस का मामला है और ट्रेनिंग वहीं दी जाएगी जो राहुल गांधी एक्शन करते है, इतने सालों से जो एक्शन किए जा रहे है जितने चुनाव हरवाए है, उन्हीं की ट्रेनिंग देंगे ।


भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कानून व्यवस्था का सरकार ने लगभग 1500 एंटी सोशल एलिमेंट्स को जेल में डाला है और बाकियों के पीछे लगी हुई है,विज ने हुड्डा से सवाल करते हुए पूछा कि वे बताए उन्होंने अपने राज में कितने एंटी सोशल एलिमेंट्स को पकड़वाया?


अनुराग ढांडा को दिया करारा जवाब


वहीं श्रम विभाग में हुए घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी नेता अनुराग ढांडा से सवाल उठते हुए कहा कि भाजपा के राज में करोड़ों के घोटाले हुए है आज भी असली मजदूरों को हक नहीं मिल रहा जिसे लेकर मंत्री अनिल विज बोले कि अनुराग ढांडा को मामले की पूरी जानकारी नहीं है। ये स्कीम 2007 से चल रही है। ये तो जांच के बाद पता चलेगा कि किसके राज में कितने घोटाले हुए है। RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर अनिल विज ने RSS विश्व की सबसे बड़ी संगठन है हिंदुस्तान में उनके अलग अलग विंग है जो काम कर रहे है सभी इंडिपेंडेंट है जो खुद निर्णय लेते है।


जो करेगा वो भरेगा– अनिल विज


मानेसर घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा सहित 37 अन्य लोगों पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप तय हो गए है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो करेगा वो भरेगा,जो कुछ ये करते रहे है वो सब कुछ सामने आ गया है कोर्ट क्या फैसला करता है उसके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करते।


कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने NHAI अधिकारियों को अंबाला से शामली तक रिंग रोड को जल्द पूरा करने के आदेश दिए है जिसे लेकर विज ने बताया कि अंबाला छावनी के चारों तरफ है एक आंवला से पोंटा साहिब, अंबाला से शामली, और ये दूसरी सड़क दिल्ली के लिए बनेगी जिससे लोग जल्दी दिल्ली जा सकेंगे और लोगों को इसका बहुत फायदा होगा।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read