spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHएक फिर अभय चौटाला ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगते हुए सैनी...

एक फिर अभय चौटाला ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगते हुए सैनी सरकार पर साधा निशाना, कहा- लाडो लक्ष्मी योजना में भी घोटाला हुआ है

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा में इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने एक बार फिर भाजपा के साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में भाजपा की सरकार जो कांग्रेस की मेहरबानी से बनी है। उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि कागजों में विकास दिखाया गया। कई घोटाले हुए हैं। धान घोटाले के पीछे जो लोग थे उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।  


अभय चौटाला ने कहा कि अनिल विज ने बयान दें कर बताया कि उनके विभाग में 1300 करोड़ का घोटाला हुआ है,  सीएम को जानकारी दी है अगर उन्हें घोटाले का पता नहीं था तो वह किस बात के मंत्री है। शराब घोटाला भी जैसे जांच करके डस्टबिन में डाल दिया वैसे ही इसको भी जांच करा के डस्टबिन में डाल देंगे। उन्होंने कहा कि बारिश से जो किसानों की फसल खराब हुई। उन किसानों को कैसे कमजोर किया जाए। इस पर काम किया जा रहा है। उनके खेतों से पानी नहीं निकाला गया, ना ही मुआवजा दिया गया।


इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि एसडीओ भर्ती में 90 फीसदी लोग बाहर के लगाए गए अगर बाहरी लोगों को नौकरी देनी है तो हरियाणा के बच्चे कहां जायेंगे। इस सरकार के मंत्री राव नरवीर सिंह ने अपनी सरकार पर एक निजी चैनल में आरोप लगाया कि हमारे अधिकारी भ्रष्ट है मंथली लेते है वो खुद मानते है कि भ्र्ष्टाचार की दलदल में लिप्त है। लाडो लक्ष्मी योजना में भी घोटाला हुआ है हर महीने 2100 रुपए देने की बात कही बाद में उसे किश्तों में देंने की बात कही ताकि उस पैसे का ब्याज खाया जा सके।


मनरेगा का नाम बदलने पर बोले अभय चौटाला


अभय चौटाला ने कहा कि मनरेगा का नाम बदल के महात्मा गांधी का अपमान सरकार ने किया है। यह सब सरकार की 1 साल की उपलब्धियां है। ओपी सिंह पूर्व डीजीपी ने खुद यह माना था कि हमने इतने अपराधी पकड़ लिए है। जेल में जगह नहीं मतलब साफ था कि कानून व्यवस्था सही नहीं थी। अजय चौटाला के ब्यान पर अभय चौटाला का ब्यान झूठ और लूट की दुकान बंद हो चुकी है उनका जिक्र न करें।


कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप


अभय चौटाला ने कहा कि पंजाब से जो फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त पानी छोड़ा जा रहा है उससे हरियाणा का पानी पीने लायक नहीं है बीमारियां हो रही है कैंसर जैसी बीमारियां फैल रही है समस्त हरियाणा में यही हाल है। सरकार का इन चीजों पर कोई ध्यान नहीं है। हरियाणा अवैध कालोनियों की भरमार कर दी है। विधानसभा के सत्र में कांग्रेस ने यह सिद्ध किया कि हम सरकार के साथ खड़े है। अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और जो लाने वाले थे वहीं हाउस में उपलब्ध नहीं थे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular