HomeUTTARAKHANDउप जिला अस्पताल निर्माण को कवायद तेज, DM ने किया प्रस्तावित भूमि...

उप जिला अस्पताल निर्माण को कवायद तेज, DM ने किया प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण

रुद्रप्रयाग: गुप्तकाशी क्षेत्र में उप जिला चिकित्सालय निर्माण की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को स्वास्थ एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ चिकित्सालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर अस्पताल निर्माण शुरू करवाने के निर्देश दिए।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विमल गुसाईं ने बताया कि गुप्तकाशी क्षेत्र में उप जिला अस्पताल प्रस्तावित है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है। करीब 03 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की जानी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी के नेतृत्व में गुप्तकाशी, नाला एवं ल्वारा में तीन जगहों पर भूमि का निरीक्षण किया गया। तीनों जगहों का जियोलॉजिकल एवं अन्य मानकों पर सर्वे करने के पश्चात जो स्थानों सबसे अधिक उपयुक्त होगा वहीं अस्पताल बनाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग का भी जायजा लिया। कुंड में निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को दिए। साथ ही यात्रा मार्ग पर क्षतिग्रस्त सभी स्थानों का पुनर्स्थापन तेजी से करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, अधिशासी अभियंता एनएच निर्भय सिंह, खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह, तहसीलदार प्रदीप नेगी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read