HomeUTTAR PRADESHइस हफ्ते 6 दिन रहेगी बैंकों में छुट्टी, जानें आपके शहर में...

इस हफ्ते 6 दिन रहेगी बैंकों में छुट्टी, जानें आपके शहर में कब-कब बंद रहेगा बैंक


Bank Holidays: दिसंबर महीने के साथ-साथ साल 2025 भी अपने अंत होने की ओर अग्रसर है। इस साल की यादें बस कुछ दिनों बात इतिहास बन जाएगी। 22 दिसंबर यानी सोमवार से शुरू हो रहे नए सप्ताह में देश के अलग-अलग राज्यों के कुल बैंकों में 6 दिन छुट्टी रहने वाली है। इतना ही नहीं, देश के दो राज्यों में इस हफ्ते लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे।


बता दें कि दिसंबर 2025 में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा अलग-अलग राज्यों में स्थानीय पर्व के चलते कुल 13 छुट्टियां रहेंगी। इस तरह, दिसंबर में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 19 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 7, 14, 21 और 28 तारीख को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। जबकि, 13 और 27 दिसंबर को महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। 22 दिसंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में क्रिसमस और महीने के चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार के दिन देश भर के सभी बैंक में छुट्टी रहेगी। जबकि, कुछ अन्य मौकों पर भी बैंकों बंद रहेंगे।


कब-कब बंद रहेंगे बैंक


22 दिसंबर- सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।


24 दिसंबर- क्रिसमस की पूर्व संध्या के मौके पर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में सभी बैंक बंद रहेंगे।


25 दिसंबर- क्रिसमस के मौके पर पूरे देश में सभी बैंकों का कामकाज ठप रहेगा।


26 दिसंबर- मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस सेलिब्रेशन के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे।


27 दिसंबर- नागालैंड में क्रिसमस मनाने के लिए सभी बैंक बंद रहेंगे।


27 दिसंबर- महीने के चौथे शनिवार के मौके पर पूरे देश के सभी बैंकों में कामकाज नहीं होगा।


28 दिसंबर- रविवार की वजह से देश भर के सभी बैंक में छुट्टी रहेगी।


इन राज्यों में रहेगी लंबी छुट्टी


दिसंबर में पूर्वोत्तर के राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। मिजोरम और नागालैंड में 24, 25, 26, 27 और 28 दिसंबर को लगातार 5 दिनों तक बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा मेघालय में 24, 25, 26, 27 और 28 दिसंबर को लगातार 5 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होंगे। हालांकि, 29 को बैंक खुलेंगे और फिर 30 को एक बार फिर छुट्टी रहेगी। 27 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी और 28 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। जबकि बाकी दिन स्थानीय त्योहारों और मौकों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।      


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read