HomeUTTAR PRADESHउत्तर प्रदेश के क्राफ्ट, कुजीन और कल्चर को प्रदर्शित करेगा यूपी इंटरनेशनल...

उत्तर प्रदेश के क्राफ्ट, कुजीन और कल्चर को प्रदर्शित करेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) का दूसरा संस्करण दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश के वायब्रेंट क्राफ्ट (शिल्प), कुजीन (व्यंजन) और कल्चर (संस्कृति) को प्रदर्शित करेगा। इस साल बड़ी संख्या में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सम्मिलित होने वाले बायर्स और विजिटर्स को यूपी की समृद्ध संस्कृति का एक जीवंत उत्सव देखने को मिलेगा। यह मेगा इवेंट उन्हें एक गहन सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें पारंपरिक हस्तशिल्प, स्वादिष्ट व्यंजन और यूपी के विभिन्न क्षेत्रों की प्रस्तुतियों को प्रदर्शित करने वाले इंटरएक्टिव सेशन शामिल होंगे।

विभिन्न संस्कृतियों की सुंदरता का होगा दर्शन

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) के दूसरे संस्करण में आने वाले विजिटर्स उत्तर प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों की सुंदरता का दर्शन करेंगे और लाइव संगीत, नृत्य प्रदर्शन इसका सशक्त माध्यम बनेंगे। 25 सितंबर को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन के अवसर पर उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाली एक जीवंत सांस्कृतिक झांकी की प्रस्तुति के साथ अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इस मनमोहक झांकी में 12 कुशल लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह कलाकार ब्रज, पूर्वांचल, अवध, रोहिलखंड, बुंदेलखंड सहित विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली झलकियां पेश करेंगे।

यह प्रस्तुति उत्तर प्रदेश की अनूठी सांस्कृतिक पहचान का उत्सव मनाने और उसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है जो एक समृद्ध और यादगार आयोजन के लिए मंच तैयार करेगा। इसके बाद शाम को’स्वर संगम’ नाम से कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें सूफी संगीत और जुगलबंदी प्रस्तुत की जाएगी। उपस्थित लोगों को सूफी कलाकारों की आत्मा को छू लेने वाली सुर लहरियों का अनुभव करने का आनंद मिलेगा।

नृत्य के माध्यम से दिखाई जाएगी रामायण

इसके बाद, 26 से 29 सितंबर तक इस कार्यक्रम में ‘उत्तर प्रदेश के रंग, लोक के संग’ का आयोजन किया जाएगा, जो राज्य की समृद्ध कलात्मक विरासत का उत्सव मनाने वाला एक जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शन होगा। इस दौरान विविध प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनमें क्षेत्र की पारंपरिक ध्वनियों को प्रतिबिंबित करने वाले लोक गीत और रामायण की कहानियों का वर्णन करने वाली कथक नृत्य प्रस्तुतियां शामिल होंगी।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read