Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDस्वतंत्रता दिवस पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा में फहराया तिरंगा...

स्वतंत्रता दिवस पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा में फहराया तिरंगा कहा- हम हमेशा रहेंगे अपने वीर सेनानियों और अमर शहीदों के कर्ज़दार

fok-media-samman-samaroh

अल्मोड़ा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत माता को नमन किया। उन्होंने देश की आजादी के बलिदान देने वाले महान सेनानियों को नमन किया और लोगों से उनके दिखाए रस्ते पर चलने का आग्रह किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि हम भारत के लोग हमेशा उन शहीदों के कर्जदार रहेंगे, जिनके बलिदान, त्याग और समर्पण से आज हम एक स्वतंत्र देश में जी रहे हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने आगे जोड़ा कि आज का दिन हमारे लिए नए संकल्प लेने का दिन है और हम सब को ये प्रण लेना चाहिए कि हम अपने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखते हुए, राष्ट्र निर्माण में अपना समुचित योगदान देंगे। कैबिनेट मंत्री बोलीं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़, विकसित भारत@2047 के विज़न के साथ आगे बढ़ रहा है और हर उत्तराखण्ड वासी को इस विकास यात्रा में अपना योगदान देने के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आना है। कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या और जिलाधिकारी विनीत तोमर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों एवं राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया गया।

2024 के स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण भी किया तथा जनता से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को पुरजोर तरीके से आगे बढ़ाने की अपील की। इस से पूर्व अल्मोड़ा के जिला भाजपा मुख्यालय में भी मंत्री रेखा आर्या द्वारा झंडारोहण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी के अलावा मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, राज्य आंदोलनकारी जमान सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेI

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular