spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसंविधान बचाना है तो भाजपा का करें सफाया: अखिलेश यादव

संविधान बचाना है तो भाजपा का करें सफाया: अखिलेश यादव

fok-media-samman-samaroh

जौनपुर:  समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को कहा कि जान और संविधान की रक्षा के लिये मतदाताओं को खुलेतौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया देश से करना होगा।

मल्हनी विधानसभा के बेलापार में पार्टी प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा “ यह चुनाव संविधान और देश बचाने को लेकर हो रहा है। यदि जान और संविधान दोनों बचाना है तो भाजपा का सफाया करें।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार करते हुए उन्होने कहा कि श्री मोदी ने अपने मित्र उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया मगर खाद और बीज की कीमतों में इजाफा किया। किसानो का कर्ज माफ नहीं किया जिससे किसान बर्बादी की कगार पर है। पूरे देश में भाजपा के शासनकाल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक चुनाव है, यदि आपने बच्चों की जान और और संविधान बचाना है तो भाजपा का सफाया करना होगा।उन्होंने चुनाव को समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन बताया और कहा कि आपको और हमको अपना और आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाना है तो हर हाल में भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि गठबंधन सरकार बनने पर किसानों को आटा और मोबाइल के लिए डाटा फ्री होगा। चार साल की अग्निवीर वाली नौकरी की व्यवस्था खत्म कर पक्की नौकरी देंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के नाम पर किसानों को धोखा दिया है, बोरी से खाद चोरी करने का काम भी हुआ है और उसे बनाने वाली कंपनी से पैसा वसूला गया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता रिकॉर्ड बनाने जा रही है जो लोग ऊंचाई पर पहुंचे थे उनका काउंट डाउन शुरू हो गया है यह चुनाव हमारी नहीं बल्कि आने वाली आने वाले भविष्य का चुनाव है।  यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि छठे चरण का चुनाव पूर्वांचल की धरती पर आ गया है पूर्वांचल से भाजपा का एक भी सांसद संसद में चुनकर नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधान सांसद भी अपने यूट्यूब से भी चुनाव हारने वाले हैं। जो लोग 400 पार का नारा दे रहे हैं वह चार सौ हारने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई बेरोजगारी को साथ में आसमान पर पहुंचा दिया है। बड़े उद्योगपतियों का 10 साल में 25 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया है । कोरोना की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भी इलेक्टरल ब्रांड में के नाम पर चंदा लिया गया। भाजपा वाले बसपा से अंदर ही अंदर हाथ मिले हुए हैं ।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो 30 लाख नौकरियां तुरंत दी जाएगी। किसानों के पूरे कर्ज माफ किए जाएंगे और गरीब परिवार किया महिला को साल में एक लाख रुपये दिया जाएगा।

उन्होंने सभा में मौजूद खाकी वर्दी वालों को भी सावधान करते हुए कहा कि जिस तरह से सेना की नौकरी अग्नि वीर के रूप में चार वर्ष कर दी गई है यदि इस बार भाजपा की सरकार बनी तो आपकी भी नौकरी तीन साल की कर दी जाएगी।

इस अवसर पर गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मुन्ना, सपा के विधायक पंकज पटेल, लकी यादव, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular