HomeUTTAR PRADESHस्वामी प्रसाद मौर्य के कार्यालय में अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़-फायरिंग

स्वामी प्रसाद मौर्य के कार्यालय में अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़-फायरिंग

कुशीनगर: जिले के पडरौना मार्ग स्थित राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के कसया कस्बा स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार की देर रात अराजक तत्वों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की। इसको लेकर कार्यालय पर भगदड़ मच गई।

आरोप है कि तोड़फोड़ कर दौरान फायरिंग का भी की गई। इससे नाराज कार्यकर्ता रात को ही थाने में पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस ने नोक झोंक भी हुई। कार्यालय प्रभारी गुलाब मौर्य ने कसया थाने में तहरीर देकर न्याय के लिए लगाया गुहार। स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya)  राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से कुशीनगर लोकसभा के उमीदवार हैं।

कार्यालय प्रभारी के अनुसार रात को एक कार और बाइक से करीब 10 लोग पहुंचे और फायरिंग करते हुए। कार्यालय में तोड़फोड़ भी करने लगे। वहां खड़ी गाड़िया भी क्षतिग्रस्त कर दिए। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

इस संबंध में एसएचओ कसया गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर जांच किया जा रहा है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read