HomeUTTAR PRADESHकेरल दौरे पर द्रौपदी मुर्मू...जमीन में धंसा राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर, टला बड़ा...

केरल दौरे पर द्रौपदी मुर्मू…जमीन में धंसा राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर, टला बड़ा हादसा


President Helicopter Accident: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ले जा रही हेलीकॉप्टर केरल के प्रमादोम स्टेडियम में उतरने के बाद हेलीपैड टारमैक का एक हिस्सा अचानक ही धंस गया। इस हादसे से बाद मौके पर तैनात पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने शारीरिक रूप से हेलीकॉप्टर को बाहर निकाला। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबरीमाला मंदिर के दर्शन के लिए केरल पहुंचीं। उनके हेलीकॉप्टर का वजन सहन न कर पाने की वजह से प्रमादोम स्टेडियम में बना हेलीपैड टारमैक का एक हिस्सा नीचे धंस गया। इस घटना के वक्त राष्ट्रपति मुर्मू हेलीकॉप्टर के अंदर नहीं थीं। जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन से सबरीमाला दर्शन के लिए निकल गईं।


देर रात तैयार हुआ था हेलीपैड


इस घटना को लेकर, जिले के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए ये जगह अंतिम क्षणों में तय की गई थी। इसलिए हेलीपैड को देर रात मंगलवार, 21 अक्टूबर को बनाया गया था। कॉन्क्रीट पूरी तरह से सेट नहीं हो पाया था, जिस वजह से हेलीकॉप्टर का वजन नहीं संभाल पाया और पहियों के छूने वाली जगह पर गड्ढे बन गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण लैंडिंग की जगह निलक्कल से बदलकर प्रमादोम तय किया गया था।


केरल दौरे पर द्रौपदी मुर्मू


राष्ट्रपति सचिवालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 से 24 अक्टूबर तक केरल दौरे पर हैं। राष्ट्रपति 22 अक्टूबर को सबरीमाला मंदिर में दर्शन और आरती में शामिल हुईं। 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम के राजभवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद वे वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगी। वे पलाई स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समारोह के समापन समारोह में भी शामिल होंगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read