HomeUTTAR PRADESHभारतीय रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, 75 स्टेशनों पर बन रहे होल्डिंग...

भारतीय रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, 75 स्टेशनों पर बन रहे होल्डिंग एरिया


Railway Stations Holding Areas: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए। सुविधाओं के विस्तार के लिए काम कर रही है। स्टेशनों पर यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं। वहीं, रेल मंत्रालय ने देश के 75 रेलवे स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया बनाने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार, सभी जोन के रेलवे स्टेशनों पर स्थाई होल्डिंग एरिया का निर्माण हो रहा है। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि स्थाई होल्डिंग एरिया को यात्री सुविधा केंद्र का नाम दिया गया है। अभी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ बना स्थाई होल्डिंग एरिया चालू है, लेकिन अन्य 75 स्टेशनों पर भी काम शुरू हो चुका है। अगले साल 2026 के सितंबर महीने तक पूरा होने का लक्ष्य है।


मिलेंगी कई सुविधाएं


इन होल्डिंग एरिया में यात्रियों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था,  पूछताछ केंद्र, शौचालय, टिकट काउंटर, लगेज चेकिंग और खाने-पीने की सुविधा होगी। गाड़ियों की जानकारी के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यहां एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। साथ ही, यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सहायक कर्मी भी तैनात होंगे की।


सुरक्षा पर खास ध्यान


होल्डिंग एरिया का निर्माण इस तरह किया जा रहा है कि एक बार में 5,000 से 6,000 यात्री बिना किसी परेशानी के यहां पर रुक सकते हैं। रेलवे अधिकारी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए होल्डिंग एरिया में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा।


होल्डिंग एरिया क्यों जरूरी?


रेलवे स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया का निर्माण इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि यहां यात्रियों की आवाजाही बहुत ज्यादा रहती है। ऐसे में भीड़ को कंट्रोल करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए होल्डिंग एरिया जरूरी है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read