HomeUTTAR PRADESHकौन हैं जीविका दीदियां, जिनके लिए तेजस्वी यादव ने की अब तक...

कौन हैं जीविका दीदियां, जिनके लिए तेजस्वी यादव ने की अब तक सबसे बड़ी घोषाणा


Bihar Assembly Elections 2025: बिहार के पटना में राजद नेता और राघोपुर विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, आज हम फिर एक ऐतिहासिक घोषणा करने जा रहे हैं। जीविका दीदीयों का जितना शोषण इस सरकार में हुआ है, शायद ही कभी हुआ होगा। हम अपनी यात्रा के दौरान कई जिलों में घूमकर आए और हर जगह हमें जीविका दीदियों का समूह मिलता था।


तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी जीविका दीदियां के प्रति हमारा सम्मान है और उन्हें उनका अधिकार व सम्मान दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। हमने वैज्ञानिक तौर पर अध्ययन करके निर्णय लिया है कि जितनी सीएम जीवीका दीदीयां हैं, उन सभी को स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर उनके वेतन को हम 30,000 रुपये प्रतिमाह करेंगे। ये कोई मामूली घोषणा नहीं है बल्कि कई वर्षों से हमारी जीवीका दीदीयों की मांग रही है कि उन्हें स्थायी किया जाए। बिना जीवीका दीदीयों के कोई काम संपन्न नहीं हो पाता लेकिन उन्हें क्या मिलता है?।जितनी भी जीविका दीदीयों द्वारा लिए गए लोन के सूद को भी माफ किया जाएगा। जीविका दीदीयों को 2 वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। जीविका समूह की दीदीयों को अन्य सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए प्रतिमाह 2 हजार भत्ता भी दिया जाएगा।


कौन है जीविका दीदियां


साल 2006 में बिहार सरकार ने जीविका योजना नाम की एक योजना चलाई थी। इस योजना को विश्व बैंक के सहयोग से बिहार ग्रामीण आजीविका मिशन (Bihar Rural Livelihoods Mission – BRLM)के तहत चलाया जा रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना का चलाया गया है। इस योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को जीविका दीदी कहा जाता है।  


कैसे जुड़ती हैं महिलाएं


इस योजना में महिलाओं को एक स्वयं सहायता समूह बनाना होता है। एक ग्रुप में 10 से 15 महिलाएं होती हैं, जो कुछ राशि बचाती है और जरूरत पड़ने पर उसी फंड से एक-दूसरे को लोन देती हैं। साथ ही उन्हें इस योजना के तहत 30-40 हजार का लोन भी मिल जाता है। जिससे वह अपना कुछ काम शुरू कर सकती हैं, जिससे उनकी कमाई होने लगती है। बाद वह काम बिजनेस का रूप भी ले लेते हैं।   


क्या काम करती हैं जीविका दीदियां


जीविका दीदियां गांव में आर्थिक, सामाजिक और विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाती हैं। सभी जीविका दीदीयां गांव में दूध उत्पादन, सब्जी की खेती, बकरी पालन, अगरबत्ती और पापड़ बनाने, सिलाई-कढ़ाई, शहद उत्पादन जैसे कार्यों से आय अर्जित करती हैं।


 


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read