spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपंजाब के पूर्व DGP ने अपने ही बेटे को उतारा मौत के...

पंजाब के पूर्व DGP ने अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

fok-media-samman-samaroh


Haryana Crime: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा पर उनके बेटे अकील अख्तर के कत्ल का इल्जाम लगा है। पंचकूला पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया है। एफआईआर में मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी और पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, उनकी बेटी और बहु के नाम भी शामिल है। पुलिस को इस घटना के बारे में तब जानकारी मिली जब अकील अख्तर के पड़ोसी शमसुद्दीन ने पुलिस में शिकायत दी।


शमसुद्दीन ने आरोप लगाया कि अकील की मौत को लेकर साजिश रची गई है। शिकायत में ये भी कहा गया है कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे। इस पूरे षड्यंत्र में रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 103(1) और 61 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।


पुलिस ने बनाई SIT टीम


डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित जांच सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) बनाया गया है, जो एसीपी रैंक के अधिकारी की निगरानी में काम करेगा। ये टीम सभी पहलुओं की गहराई जांच करेगी। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी, ताकि कोई दोषी बच न सके और किसी निर्दोष को अनावश्यक परेशानी न हो। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और जांच प्रक्रिया पर भरोसा रखें।


वीडियो में हुआ मौत का खुलासा


बता दें कि 16 अक्टूबर, 2025 की देर रात अकील अख्तर की पंचकूला स्थित आवास में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। परिवार ने बताया था कि उसकी मौत दवाइयों की ओवरडोज से हुई है। इसके बाद 27 अगस्त, 2024 का एक वीडियो सामने आया, जिसमें अकील ने कहा था कि उसके परिवार के लोग उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। वीडियो में उसने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों के बारे में भी खुलासा किया।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular