HomeUTTAR PRADESHदिल्ली की हवा फिर हुई जानलेवा, 400 से पार हुआ AQI लेवल

दिल्ली की हवा फिर हुई जानलेवा, 400 से पार हुआ AQI लेवल


Delhi Air Quality: दिल्ली में प्रदूषण का लेवल एक फिर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार, 19 अक्टूबर सुबह शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर और खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। CPCB के अनुसार, आनंद विहार में एक्यूआई 430 पहुंचा, जो खतरे के लेवल से ऊपर है। वहीं, अक्षरधाम क्षेत्र में एक्यूआई 426 दर्ज किया गया। अशोक विहार (306) और बवाना (309) में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही। जहांगीरपुरी में AQI 318, द्वारका सेक्टर 8 में 341 एक्यूआई दर्ज किया गया है।


प्रशासन ने उठाया कदम


चांदनी चौक में एक्यूआई 291, आईजीआई एयरपोर्ट पर 288, जबकि बारापुला फ्लाईओवर के पास 290 और आईटीओ के पास 284 रिकॉर्ड किया गया, जो सभी खराब श्रेणी में आते हैं। प्रदूषण के बढ़ते लेवल को देखते हुए प्रशासन ने कुछ कदम उठाए हैं। प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए कई इलाकों में पानी के छिड़काव यंत्र लगाए गए हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए पानी के छिड़काव यंत्र लगाए गए हैं। इसके बाद भी इंडिया गेट क्षेत्र का एक्यूआई 269 दर्ज किया गया, जो अब भी खराब श्रेणी में है।


एक्यूआई रीडिंग का क्या होता है मानक


एक्यूआई रीडिंग को अच्छा (0-50), संतोषजनक (51-100), मध्यम प्रदूषित (101-200), खराब (201-300), बहुत खराब (301-400) और गंभीर (401-500) श्रेणियों में बांटा गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read