HomeUTTAR PRADESHदिवाली पर छाया घर में मातम...पानी के टब में गिरी 11 महीने...

दिवाली पर छाया घर में मातम…पानी के टब में गिरी 11 महीने की मासूम, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित


Karnataka News: कर्नाटक के रामनगर दिवाली के मौके पर मातम छा गया। चन्नपटना में एक 11 महीने की बच्ची पानी के टब में गिर गई, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बच्ची की मां ने घर की सफाई करने के लिए टब में पानी भरा था, जिसमें अचानक से उनकी बेटी गिर गई, जब उसे टब से बाहर निकाला तो वह बेहोश थी, इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


माता-पिता की चौथी बेटी थी खुशी 


ये घटना जीवनपुर नगर की हैं, जहां शमशाद की बेटी खुशी की मौत हो गई। खुशी शमशाद की चौथी बेटी थी, जो बस 11 महीने की थी। शमशाद पठान अपनी पत्नी मुस्कान और अपने बच्चों के साथ यहां पर रहते हैं। कहा जा रहा है कि खेलते समय खुशी अचानक पानी के टब में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 


खेलते समय टब में गिरी मासूम


बता दें कि मुस्कान ने घर की सफाई के लिए टब में पानी भरा था। वहीं पर बच्ची भी खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची के पिता शमशाद आए, जो चन्नपटना के एक प्राइवेट होटल में कुक का काम करते हैं। वह काम खत्म करके घर लौटे, तो घर आकर शमशाद ने मुस्कान से पीने के लिए पानी मांगा।  मुस्कान पानी लेने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते खुशी पानी के टब में गिर गई, जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया।


पुलिस ने किया केस दर्ज


टब में गिरते ही बच्ची तुरंत बेहोश हो गई। घबराए माता-पिता बच्ची को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और कहा कि खुशी अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने इस घटना का मामला दर्ज किया गया है। अब शमशाद और उनकी पत्नी का बेटी खुशी की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read