Rewari Road Accident: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जैसलमेर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक थार डिवाइडर से टकरा कर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।
रेवाड़ी के जैसलमेर नेशनल हाईवे नंबर-11 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। नारनौल की तरफ से आ रही थार डिवाइडर को पार करके ट्रक से जा टकराई। ट्रक के साथ भिड़ंत इतनी भीषण हुई कि थार के परखच्चे तक उड़ गए। थार में सवार दो युवकों को किसी तरह से गाड़ी से निकाल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। रेवाड़ी के कुंड बैरियर के हादसा पास हुआ। मृतकों की पहचान राजस्थान के सेई निवासी करीब 40 वर्षीय सरजीत और चेतन के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची और जांच में जुट गई।


