HomeUTTAR PRADESHदिल्ली विश्वविद्यालय में मचा बवाल! प्रोफेसर को डूसू की संयुक्त सचिव दीपिका...

दिल्ली विश्वविद्यालय में मचा बवाल! प्रोफेसर को डूसू की संयुक्त सचिव दीपिका झा ने जड़ा थप्पर, वीडिया जारी कर जताया खेद


नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के बी.आर. आंबेडकर कॉलेज में जमकर बवाल हुआ। कॉलेज के प्रायार्य कक्ष में डूसू की संयुक्त सचिव दीपिका झा ने एक वरिष्ठ शिक्षक प्रो. सुजीत कुमार को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के दौरान दिल्ली पुलिस भी मौजूद थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच में जुट गई।


इस मामले में दीपिका झा ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि वे कॉलेज में छात्रों के बुलावे पर पहुंची थीं। छात्रों ने आरोप लगाया था कि प्रो. सुजीत कुमार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। दीपिका ने बताया कि प्राचार्य कक्ष में बातचीत के दौरान प्रोफेसर सुजीत ने उन्हें धमकाया और अपशब्द कहे, जिसके चलते क्षणिक आक्रोश में उन्होंने हाथ उठा दिया।


वीडियो जारी करते हुए घटना पर जताया खेद


दीपिका ने एक बयान जारी करते हुए घटना पर खेद जताया है और शिक्षक समुदाय से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी शिक्षक का अपमान करना नहीं था, बल्कि कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। घटना के बाद काफी ज्यादा बवाल हुआ है। वहीं, अब इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है।


एनएसयूआई ने एबीवीपी पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप


घटना को लेकर एनएसयूआई ने एबीवीपी पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि एक वरिष्ठ प्रोफेसर पर हमला पूरे शैक्षणिक समुदाय की गरिमा पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना एबीवीपी की उस मानसिकता को दर्शाती है, जो विश्वविद्यालयों में डर और हिंसा की संस्कृति को बढ़ावा देती है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read