HomeUTTAR PRADESHहेलमेट, नंबर प्लेट छुपाकर करते थे लूट, दिल्ली में दो स्नेचर गिरफ्तार

हेलमेट, नंबर प्लेट छुपाकर करते थे लूट, दिल्ली में दो स्नेचर गिरफ्तार


Delhi News: राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही झपटमारी और लूट की घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। करोल बाग इलाके में पुलिस ने जाल बिछाकर दो शातिर स्नैचरों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भजनपुरा निवासी समीर उर्फ कामरान और करावल नगर निवासी समीर के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें माता सुंदरी कॉलेज के पास उस वक्त पकड़ा जब वे एक महिला का पर्स लेकर भागने की फिराक में थे।


70से ज्यादा केस में शामिल, एक करोड़ की फिरौती भी मांगी


पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि कामरान कोई आम अपराधी नहीं, बल्कि एक आदतन और कुख्यात झपटमार है, जो 70से अधिक संगीन मामलों में शामिल रहा है। इनमें डकैती, झपटमारी और आगजनी तक शामिल है। वह जाफराबाद में एक दुकान में आग लगाने और दुकान मालिक से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में भी वांछित है। दूसरे आरोपी समीर को उसने आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर अपने गैंग में शामिल किया था।


हेलमेट पहनकर और नंबर प्लेट छिपाकर करते थे वारदात


दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से झपटमारी करते थे और पहचान छिपाने के लिए हमेशा हेलमेट पहनते थे और नंबर प्लेट को कवर रखते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, महिलाओं के पर्स और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इनके बाकी साथियों और इस्तेमाल की गई बाइक का पता लगाने में जुटी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read