HomeUTTAR PRADESHरिश्वतखोर DIG के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई, फार्महाउस से मिला करोड़ो...

रिश्वतखोर DIG के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई, फार्महाउस से मिला करोड़ो का खजाना!


Punjab News: पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। भुल्लर को एक कारोबारी से उसके सहयोगी के माध्यम से रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। व्यापारी के खिलाफ दर्ज फर्जी FIR को खत्म करवाने और आगे किसी पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए भुल्लर ने कथित रूप से 8लाख रुपये की मांग की थी। मामले की शुरुआत 11अक्टूबर को एक स्क्रैप कारोबारी द्वारा चंडीगढ़ स्थित CBI कार्यालय में की गई शिकायत से हुई थी।


छापेमारी में खुला करोड़ों का काला सच


CBI ने डीआईजी भुल्लर के पंजाब, चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर बेशुमार संपत्ति जब्त की। जांच में 7.5करोड़ रुपये नकद, 2.5किलो सोने के आभूषण, रॉलेक्स और राडो जैसी महंगी 26लग्जरी घड़ियां बरामद की गईं। इसके अलावा, 50से अधिक अचल संपत्तियों के दस्तावेज, बेनामी संपत्ति के कागजात, लॉकर की चाबियां और कई बैंक खातों की डिटेल्स भी हाथ लगीं।


हथियार, कारतूस और शराब की बोतलें भी जब्त


DIG के समराला स्थित फार्महाउस से 4 बंदूकें, 100 से ज्यादा कारतूस, 5.7 लाख रुपये नकद और शराब की 108 बोतलें बरामद की गईं। वहीं, कथित बिचौलिए के घर से 21 लाख रुपये नकद मिले। जांच में खुलासा हुआ कि भुल्लर कारोबारी से हर महीने 5 लाख रुपये की ‘फिक्स डिमांड’ कर रहा था। लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर कारोबारी ने आखिरकार सीबीआई का रुख किया, जिसके बाद यह चौंकाने वाली कार्रवाई सामने आई।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read