HomeUTTAR PRADESHदिवाली से पहले बाजारों में मिलावट पर फूटा प्रशासन का कहर, इन...

दिवाली से पहले बाजारों में मिलावट पर फूटा प्रशासन का कहर, इन शहरों में नकली मिठाईयों की खेप जब्त


Food Raid In Country Before Delhi: दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग देशभर में पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, बागेश्वर, अलवर, मुजफ्फरनगर और चंदौली जैसे शहरों में बड़े पैमाने पर छापेमारी कर नकली और मिलावटी खाद्य सामग्री को जब्त किया गया। इन कार्रवाइयों का मकसद त्योहारों के मौके पर लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। प्रशासन ने दुकानों, गोदामों और फैक्ट्रियों पर नजर रखते हुए संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं।


गोरखपुर में 15क्विंटल मिठाई व खजूर जब्त


गोरखपुर के नौसढ़ इलाके में खाद्य विभाग ने प्राइवेट बस स्टॉप पर छापा मारकर लगभग 500किलो संदिग्ध खजूर और 15क्विंटल मिठाई व नमकीन जब्त किए। इन खाद्य सामग्रियों को दिल्ली से प्राइवेट बसों और डिलीवरी वैन के जरिये लाया जा रहा था। सहायक खाद्य आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि खजूर के डिब्बों पर एफएसएसएआई नंबर और मैन्युफैक्चरिंग डेट नहीं थी, जिससे इनके मिलावटी होने की आशंका है। नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं।


दिल्ली-अलवर में फैक्ट्रियों पर छापा


राजधानी दिल्ली के रघुबीर नगर में क्राइम ब्रांच और खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी मिठाइयों का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में लगभग 2500किलो कलाकंद और मिल्क केक बरामद हुए, जिन्हें केमिकल और नकली मावे से तैयार किया गया था। वहीं राजस्थान के अलवर जिले में एक सॉस निर्माण इकाई पर छापेमारी कर 3000किलो सॉस और 6000किलो खराब पल्प को नष्ट किया गया। जांच में कीड़े और सड़ी हुई सामग्री पाई गई।


इन राज्यों में भारी मात्रा में मिलावटी सामान जप्त


उत्तराखंड के बागेश्वर में खाद्य अधिकारियों ने 15 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे, जिनमें कई में मिलावट पाई गई। चंदौली में फूड सेफ्टी टीम ने 5 कुंतल संदिग्ध मावा जब्त किया, जो ग्रामीण इलाकों से बाजार लाया जा रहा था। मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग ने 13 क्विंटल नकली खाद्य सामग्री जब्त कर 28 क्विंटल मावा-पनीर नष्ट किया। गाजियाबाद में भी प्रशासन ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान चला रखा है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read