HomeUTTAR PRADESHदिवाली पहले सीएम सैनी ने बुजुर्गों को दिया बड़ा तोहफा, बुढ़ापा पेंशन...

दिवाली पहले सीएम सैनी ने बुजुर्गों को दिया बड़ा तोहफा, बुढ़ापा पेंशन में की बढ़ोतरी


HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी  ने एक साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने बुढ़ापा पेंशन 3000 से बढ़ाकर 3200 रुपये की। यह 1 नवंबर से लागू हो जाएगी। इस पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में सराकरी नौकरी और बुढ़ापा पेंशन दो सबसे बड़े मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि कल यानी शनिवार को छुट्टी के दिन सभी तहसीलें खुली रहेंगी।


सीएम सैनी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व मे तीसरे कार्यकाल का गौरवशाली वर्ष पूरा हुआ है। आज विकास के दौर का स्वर्णिम दिन भी है। तीसरे कार्यकाल का सेवा और समर्पण का पहला साल पूरा हुआ है। हरियाणा वासियों को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि एक साल पहले हरियाणा की जनता ने हमें तीसरी बार प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया। हरियाणा के इतिहास मे किसी भी दल की सरकार नहीं बनी,लेकिन हरियाणा की जनता ने हमें मौका दिया। नॉन स्टॉप तीसरी बार हरियाणा की जनता ने जनसमर्थन दिया है। GST मे रिफार्म कियाकल धनतेरस और फिर दिवाली का त्यौहार है, आगामी दिनों मे कई पर्व है।  मैं जन जन को सभी पर्व की बधाई देता हूं।


हरियाणा विकास की ‘नॉनस्टॉप रफ्तार’ के साथ आगे बढ़ रहा है- सीएम सैनी 


सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा विकास की ‘नॉनस्टॉप रफ्तार’ के साथ आगे बढ़ रहा है। अपने पहले ही साल में हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता से किए 217 में से 46 संकल्प पूरे कर लिए हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read