HomeUTTAR PRADESHतकनीकी खामी बनी मुसाफिरों की मुसीबत, ठप हुईIRCTC की वेबसाइट; धनतेरस पर...

तकनीकी खामी बनी मुसाफिरों की मुसीबत, ठप हुईIRCTC की वेबसाइट; धनतेरस पर टिकट बुकिंग से थी आस


IRCTC Website Down: रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट IRCTC शुक्रवार सुबह अचानक ठप हो गई। धनतेरस से ठीक एक दिन पहले, जब लोग तत्काल टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे, वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी कारणों से यह समस्या उत्पन्न हुई है और इसे ठीक करने के प्रयास जारी हैं। केवल वेबसाइट ही नहीं, IRCTC मोबाइल ऐप भी उपयोगकर्ताओं के लिए नहीं खुल रहा।


पहले भी हो चुका है ऐसा, भरोसे पर फिर लगा ब्रेक


यह पहली बार नहीं है जब IRCTC की साइट डाउन हुई हो। दिसंबर 2024में भी तीन बार ऐसी ही समस्या सामने आई थी। शुक्रवार को जब सुबह 10बजे एसी क्लास की तत्काल बुकिंग शुरू हुई, उसी वक्त वेबसाइट और ऐप दोनों क्रैश हो गए। इसके एक घंटे बाद नॉन एसी की बुकिंग भी होनी थी, लेकिन लाखों यात्रियों की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा।


स्क्रीन पर दिखा यह मैसेज


साइट खोलते ही यात्रियों को एक संदेश दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है कि अगले एक घंटे तक बुकिंग और कैंसिलेशन की सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया गया है। कैंसिलेशन और TDR फाइलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी दिए गए हैं – 14646, 08044647999, 08035734999और etickets@irctc.co.in।


IRCTC की वेबसाइट पर हर दिन औसतन 12.5 लाख टिकट बुक होते हैं। रेलवे के कुल ऑनलाइन टिकटों में से करीब 84% टिकट इसी प्लेटफॉर्म से बुक किए जाते हैं। बावजूद इसके, बार-बार तकनीकी दिक्कतें उठ खड़ी होती हैं, जिससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। धनतेरस जैसे मौके पर ऐसा होना यात्रियों के लिए किसी झटके से कम नहीं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read