HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में बेखौफ बदमाश! शास्त्री पार्क में चली गोलियां, 1 की मौत;...

दिल्ली में बेखौफ बदमाश! शास्त्री पार्क में चली गोलियां, 1 की मौत; 1 युवक घायल


नई दिल्ली: दिल्ली में बदमाशों को पुलिस को कोई खौफ नहीं है। बीती रात गोलियों को तड़तड़ाहट से दिल्ली का शास्त्री पार्क दहल गया। जहां दो अलग- अलग जगहों पर फायरिंग की वारदात समाने आई है। इस घटना में एक युवक की मनौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी के मुताबिक, पहला मामल शास्त्री पार्क चौक स्थिति एबीसीडी ब्लॉक के पास हुआ। जहां पुलिस को सूचना मिली के एक व्यक्ति बेहोश की हालत में रोड़ पर पड़ा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर किया। मृतक की पहचान उमाम उर्फ उभाम (25) के रूप में हुई है। मृतक कैलाश नगर का रहने वाला था।


जांच में जुटी पुलिस


वहीं दूसरी घटना उसी रात में शास्त्री पार्क के फल मंडी के पास हुई। जहां एक युवक घायल हालत में पड़ा हुआ था। जिसे इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, वहां उसे इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान नदीम (27 वर्ष), पुत्र नसीम, निवासी कैलाश नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read