spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदेश की आवाज है जीतेंगे तो मोदी ही : योगी आदित्यनाथ

देश की आवाज है जीतेंगे तो मोदी ही : योगी आदित्यनाथ

fok-media-samman-samaroh

फतेहपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने जिले की बिन्दकी तहसील के जोनिहां कस्बे में गुरुवार सम्मेलन संबोधित करने पहुँचे। मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर जैसे उतरा कार्यक्रम स्थल पर उतारा कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगा कर जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों में जोश भरते हुए कहा कि देश की आवाज यही है कि जीतेंगे मोदी ही और आयेंगे योगी ही जो राम को लाए हैं। इतना सुनते ही भीड़ ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ मुख्यमंत्री को भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति की जीत का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि फतेहपुर की धरती का कहना ही क्या यहां से तो राम की भक्तिन साध्वी निरंजन ज्योति चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे विधायक का चुनाव भी लड़ना है। उन्होंने अपना पूरा जीवन भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित कर दिया था।

उन्होंने इस भीषण गर्मी में डटे रहने पर जनता का आभार जताते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में आपने मुझे सुनने के लिए मेरा इंतजार किया। इससे आपने मुझे आश्वत कर दिया कि जीतेगी तो साध्वी निरंजन ज्योति ही, लेकिन यह जीत ऐतिहासिक होनी चाहिए।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular