spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHRLM ने 4 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी को...

RLM ने 4 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी को सासाराम से मिला टिकट

fok-media-samman-samaroh


RLM Candidate List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA गठबंधन में सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। RLM के खाते में 6सीटें थी, जिसमें से पार्टी ने चार सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। यानी दो सीटें अभी खाली हैं। जारी की गई लिस्ट में कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता का नाम भी शामिल है, जिन्हें रोहतास जिले की सासाराम विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।


स्नेहलता कुशवाहा का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि यह परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकेत देता है। सासाराम सीट रोहतास जिले में एक महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जहां कुशवाहा समुदाय का प्रभाव मजबूत माना जाता है। स्नेहलता पहले से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं और पार्टी के संगठनात्मक स्तर पर भूमिका निभा चुकी हैं।


उम्मीदवारों की सूची


बता दें, RLM ने फिलहाल चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। बाकी दो सीटें सीतामढ़ी जिले की बजपट्टी और मुजफ्फरपुर जिले की परूपर उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी। RLM के प्रवक्ता ने बताया कि ये चयन पार्टी की सामाजिक आधार को मजबूत करने और स्थानीय मुद्दों पर फोकस के उद्देश्य से किए गए हैं।


माधव आनंद:मधुबनी विधानसभा सीट से।


प्रशांत कुमार पंकज:समस्तीपुर जिले की उजियारपुर सीट से।


स्नेहलता कुशवाहा:रोहतास जिले की सासाराम सीट से (उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी)।


अलोक कुमार सिंह:रोहतास जिले की दिनारा सीट से।


उपेंद्र कुशवाहा ने बीते दिन दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इन चर्चाओं में महुआ सीट को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के चिराग पासवान के साथ उत्पन्न विवाद सुलझाया गया। कुशवाहा ने पत्रकारों से कहा ‘NDA में सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम दिल्ली से इसी आशा के साथ लौटे हैं।’


मालूम हो कि बिहार में 243 सीटों वाले विधानसभा चुनाव के लिए NDA ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। इसमें भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें मिली हैं, जबकि LJP (रामविलास) को 29, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएम) को 6-6 सीटें आवंटित की गई हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular