HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में 'Poison Gang' का पर्दाफाश, नकली टूथपेस्ट और Eno का जखीरा...

दिल्ली में ‘Poison Gang’ का पर्दाफाश, नकली टूथपेस्ट और Eno का जखीरा जब्‍त; 2 आरोपी गिरफ्तार


Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े नकली सामान बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। ये गैंग नकली Closeup टूथपेस्ट और Eno बनाता था। पुलिस ने वजीराबाद इलाके में छापेमारी कर दो फैक्ट्रियों का पता लगाया, जहां नकली सामान बनाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों मुकेश कुमार और राजेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। साथ ही, दोनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया है। पुलिस ने बताया कि यह गैंग दिल्ली-NCR के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी अपना सामान सप्लाई कर रहा था।


फैक्ट्री से बरामद हुआ नकली सामान


पुलिस ने जब्त सामान की जांच की, जिसमें पाया गया कि नकली Closeup टूथपेस्ट और Eno में जहरीले रसायन मिले थे, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। इन रसायनों के इस्तेमाल से सिरदर्द, पेट की समस्याएं और लंबे समय में गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। जांच में सामने आया कि दोनों फैक्ट्रियां एक-दूसरे से कुछ ही दूरी पर थी। जहां एक कंपनी में नकली टूथपेस्ट तैयार किया जा रहा था, तो वहीं, दूसरी कंपनी में Eno बनाया जा रहा था।


पुलिस ने फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में नकली सामान बरामद किया। जिसमें सैकड़ों Closeup टूथपेस्ट की नकली ट्यूब, हजारों Eno सैशे, खाली कंटेनर, पैकेजिंग बॉक्स और स्टिकर शामिल हैं। जब्त सामान की कीमत लगभग 20लाख रुपये आंकी गई है।


गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ


इस मामले में पुलिस ने हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला कि यह गैंग दिल्ली-NCR के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी अपना सामान सप्लाई कर रहा था। इनका नेटवर्क ऑनलाइन पोर्टल और लोकल दुकानों के जरिए फैला हुआ था, खासकर फेस्टिव सीजन में मांग बढ़ने का फायदा उठा रहे थे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read