HomeUTTAR PRADESHखत्म हुआ इंतजार! 8 दिन बाद होगा IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार...

खत्म हुआ इंतजार! 8 दिन बाद होगा IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार के शव का पोस्टमार्टम, परिवार ने दी सहमति


चंडीगढ़:  हरियाणा के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की पत्नी, IAS अमनीत पी. ​​कुमार ने IPS वाई पूरन कुमार का पोस्टमार्टम कराने की सहमति दे दी है।उन्होंने एक कहा, “चंडीगढ़ पुलिस द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी और निष्पक्ष जाँच करने के आश्वासन और हरियाणा सरकार द्वारा कानून के अनुसार दोषी अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता को देखते हुए, मैंने IPS वाई पूरन कुमार का पोस्टमार्टम कराने की सहमति दे दी है।


IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की पत्नी, IAS अमनीत पी. ​​कुमारने कहा कि समय पर पोस्टमार्टम के साक्ष्य महत्व को ध्यान में रखते हुए और न्याय के व्यापक हित में, मैं इसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, एक मजिस्ट्रेट की देखरेख में, एक बैलिस्टिक विशेषज्ञ की उपस्थिति में, गठित डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा, और पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के साथ किए जाने पर सहमत हूं। बता दें कि आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की मौत आठवें दिन परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए सहमत हो गया है। बीते दिन आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिवार से कई नेताओं ने मुलाकात की।


8 दिन बाद परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए दी सहमति


आपको बात दें कि 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में स्थित अपने घर में आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद सरकार की कई कोशिशों के बाद भी आईपीएस का परिवार पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुआ था। 8 दिन बाद परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति दे दी है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read