spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHरोहतक में एएसआई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, IPS वाई...

रोहतक में एएसआई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, IPS वाई पूरन कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तीन पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज भी छोड़ कर गया। आईपीएस वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।  


आत्महत्या से पहले एएसआई संदीप कुमार ने एक वीडियो संदेश के साथ तीन पेज का सुसाइड नोट भी जारी किया। उसमें उन्होंने कहा कि वाई पूरन कुमार भ्रष्टाचारी अफसर था। उसके खिलाफ बहुत से सबूत मौजूद है। गिरफ्तारी के डर से सुसाइड किया। वीडियो में कहा कि जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को हाईजैक किया। मैं अपनी शहादत देकर कर जांच की मांग रहा हूं। इस भ्रष्टाचारी परिवार को छोड़ा नहीं जाए।


सच्चाई की लड़ाई में वह पहली आहूति दे रहे हैं- एएसआई


संदीप ने कहा कि मैं ईमानदार हूं और मेरे बैंक खातों की जांच भी कर ली जाए। एएसआई संदीप ने पूरन सिंह की पत्नी पर भी गंभीर आऱोप लगाए। वीडियो में संदीप कहते हैं कि सच्चाई की लड़ाई में वह पहली आहूति दे रहे हैं।


सुसाइड नोट में क्या लिखा 


एएसआई संदीप कुमार ने सुसाइड नोट में लिखा, ‘संदीप कुमार S/O दयानन्द, गांव- जुलाना, जींद से हूं। मैने अपनी जिंदगी में हमेशा सच्चाई का साथ दिया है। मुझे सच्चा और नेक आदमी बहुत पसंद है मेरे दादाजी और छोटे दादाजी देश के लिए लड़े सेना में रहे। छोटे दादाजी तो 7 साल बर्मा में देश कि लड़ा ई में कै में रहे। मेरी रगों में देशभक्ति है. देश और समाज से बड़ा कोई नहीं है। मैं भगत सिंह को अपना आदर्श मानता हूं क्योंकि उन्होंने देश कोआजाद करवाने में में जगाया है। लीजेंड थे। अगर भगत सिंह जैसे ना होते तो देश क्या देश आजाद होता? वो भाग सकते थे लेकिन नहीं भागे हमारी नस्लों को प्रेरणा देता है। आज समाज में एक बड़ा मुद्दा है भ्रष्टाचार और जातिवाद। हमेशा सच्चाई और आदर्श में बाधित करते हैं। हरियाणा में IAS अधिकारी और व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार करते हैं परन्तु BJP कि सरकार में कुछ ईमानदार अफसर थे जिन्होंने काफी हद तक भ्रष्टाचार पर लगाम लगा दी है। जो डीजीपी साहब ईमानदार और निडर व्यक्ति हैं। शुरुआत में बहुत ज्यादा कठिनाईयां आई मुझे माहौल में ढलने में। पर मेरा मन हमेशा सत्य के साथ था।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular