HomeUTTAR PRADESHचुनावी मैदान में उतरी पवन सिंह की पत्नी, काराकाट से निर्दलीय लड़ेंगी...

चुनावी मैदान में उतरी पवन सिंह की पत्नी, काराकाट से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव ज्योति सिंह


Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव को बस अब एक ही महीने बाकी है। इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बीजेपी में वापसी आ चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर पवन सिंह की मां के काराकाट सीट से चुनावी मैदान में उतरने की खबरों के बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी काराकाट सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। कहा ये जा रहा है कि ज्योति सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं।


पवन सिंह ने किया ये ऐलान


बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। पवन सिंह ने ट्वीट कर अपने फैंस को ये कहा था कि उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कोई पार्टी ज्वाइन नहीं की थी और न ही उनका इरादा चुनाव लड़ने का है। उन्होंने खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही बताया था। पवन सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा था कि मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और ना मैं विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता हुं। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा।


पवन सिंह की पर्सनल लाइफ की चुनौतियां


इस समय पवन सिंह पर्सनल और प्राफेशनल लाइफ में कई चुनौतियों का सामना पड़ रहा है, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी कमजोरियों को ताकत में बदला हैं। उन्होंने सिर्फ अपना करियर नहीं बनाया, बल्कि कई नए स्टार्स को भी आगे बढ़ने का मौका दिया। छोटी जगह से निकलकर उन्होंने बड़ा नाम कमाया और उन्हें भोजपुरी सिनेमा में पावर स्टार का टाइटल मिला।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read