HomeUTTAR PRADESHNDA में बनी सहमति के बाद मांझी ने दोहराई मोदी के प्रति...

NDA में बनी सहमति के बाद मांझी ने दोहराई मोदी के प्रति निष्ठा, बोले- अंतिम सांस तक PM के साथ रहूंगा


Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सभी पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींच-तान जारी है। इस समय सभी की नजरें NDA में सीटों के बंटवारे पर टिकी हैं। इन सभी मामलों पर NDA के सहयोगी और HAM के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। अपने बयान में मांझी ने कहा कि वे अपनी अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहेंगे। बताया जा रहा है कि ठीक एक दिन पहले, यानी शनिवार 11 सितंबर 2025 को NDA की दिल्ली में 8 घंटे की बैठक हुई थी। इस बैठक में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर बातचीत हुई, लेकिन मांझी इससे नाराज बताए गए थे।


आज यानी 12 सितंबर रविवार को सीट शेयरिंग को लेकर NDA की दिल्ली में बैठक जारी है। इस बैठक में जीतनराम मांझी भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा, “अभी मैं पटना निकल रहा हूं, वैसे एक बात बता दूं… मैंने पहले भी कहा था और आज फिर कह रहा हूं कि मैं जीतनराम मांझी अपनी अंतिम सांस तक पीएम मोदी के साथ रहूंगा। बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदीजी की सरकार होगी।”


सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सीट शेयरिंग को लेकर HAM से बात बन गई है। BJP के बड़े नेताओं से हुई चर्चा के बाद जीतनराम मांझी मान गए हैं। खबर है कि HAM को विधानसभा में 6 सीटें देने पर सहमति बनी है, साथ ही भविष्य में एक MLC सीट भी मिल सकती है। सहमति बनने के बाद अब जीतनराम मांझी पटना के लिए निकल रहे हैं।


JDU के उम्मीदवारों की सूची तैयार!


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (JDU) ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम चुन लिए हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 4 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाने की संभावना है। JDU के वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी कि पार्टी 243 विधानसभा सीटों में से लगभग 103 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस मुद्दे पर अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही NDA के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उचित समय पर इसकी सूचना दी जाएगी।


नए चेहरों को मिलेगा मौका


आगे जानकारी देते हुए JDU नेता ने कहा कि जिन सीटों पर उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, उनका फैसला कर लिया गया है। उम्मीदवारों के नाम भी तय कर लिए गए हैं। इसके अलावा खबर है कि पार्टी चार खराब प्रदर्शन करने वाले मौजूदा विधायकों की जगह नए चेहरों को मौका देने की योजना बना रही है। खासकर खगड़िया की परबत्ता सीट पर नया उम्मीदवार उतारा जा सकता है, क्योंकि वहां JDU के विधायक संजीव कुमार पिछले सप्ताह RJD में शामिल हो गए थे। JDU नेता ने बताया कि जिन विधानसभा सीटों पर चार खराब प्रदर्शन करने वाले विधायकों को बदला जाएगा, वे भागलपुर, नवादा और बांका जिलों में स्थित हैं।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read