spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHMBBS छात्रा से गैंगरेप पर CM ममता बनर्जी का विवादित बयान, बोली-...

MBBS छात्रा से गैंगरेप पर CM ममता बनर्जी का विवादित बयान, बोली- लड़कियों को रात में बाहर…

fok-media-samman-samaroh


Mamata Banerjee Reaction On Durgapur Gang rape Case:पश्चिम बंगाल से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, बंगाल के दुर्गापुर स्थित एक मेडिकल कॉलेज में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।


घटना के बाद से सबकी नजरें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर थीं, यह उम्मीद करते हुए कि वे पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे आएंगी। लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाना चाहिए और उन्हें इसकी अनुमति भी नहीं दी जानी चाहिए। आगे ममता बनर्जी ने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार को बीच में लाना उचित नहीं है, क्योंकि लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सरकार की नहीं, बल्कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की थी।


मामले पर ममता बनर्जी का बयान


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में हुई एक आपराधिक घटना को बेहद चौंकाने वाला बताते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ऐसे मामलों को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर काम कर रही है। ममता ने खासतौर विशेष रूप से लड़कियों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चियों को रात में अकेले बाहर न जाने दें और लड़कियों को भी खुद की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। आगे उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


आगे मामले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना एक निजी मेडिकल कॉलेज से जुड़ी है और इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की बनती है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि रात 12:30 बजे एक छात्रा कॉलेज से बाहर कैसे निकली, जबकि वह इलाका जंगल के पास है और सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें पूरी जानकारी नहीं है कि उस रात वहां क्या हुआ, लेकिन कॉलेज को छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए और इस तरह देर रात बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।


उन्होंने घटना की तुलना ओडिशा की एक हालिया घटना से करते हुए कहा कि कुछ हफ्ते पहले ओडिशा के समुद्र तट पर भी तीन लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ था और अब सवाल यह है कि वहां की सरकार ने क्या कार्रवाई की। ममता बनर्जी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। बता दें कि यह घटना शुक्रवार रात दुर्गापुर के शोभापुर इलाके में स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज की है, जहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही ओडिशा की रहने वाली सेकंड ईयर की छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दस दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular