HomeUTTARAKHANDDM सोनिका द्वारा हिट एण्ड रन प्रकरणों की समीक्षा बैठक की गई

DM सोनिका द्वारा हिट एण्ड रन प्रकरणों की समीक्षा बैठक की गई

देहरादून: जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा उनके कार्यालय कक्ष में हिट एण्ड रन प्रकरणों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में हिट एण्ड रन प्रकरणों की जानकारी मांगी गई जिस पर अवगत कराया गया कि जनपद में 21 हिट एण्ड रन प्रकरण है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हिट एण्ड रन प्रकरणों की वर्षवार सूची तैयार करते हुए निर्धारित समय अन्तर्गत जांच करते हुए मुआवजे की कार्यवाही हेतु सम्बन्धित बीमा कम्पनी को पत्रावली प्रेषित की जाएं।

उन्होंने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत इस प्रकार के प्रकरणों पर त्वरित जांच की कार्यवाही करते प्रकरण को मुख्यालय को प्रेषित करें, ताकि उन पर नियमानुसार भुगतान की कार्यवाही की जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, पुलिस निरीक्षक यातायात श्री सेमवाल सहित बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधि एवं एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read