HomeUTTARAKHANDश्रद्धा पूर्वक मनाई गई संग्राद

श्रद्धा पूर्वक मनाई गई संग्राद

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा,आढ़त बाजार देहरादून के तत्वावधान में श्रद्धापूर्वक मनाई गई ज्येष्ठ महीने की संग्राद

देहरादून: आज प्रातः ज्येष्ठ महीने की संग्राद के पावन अवसर पर गुरुद्वार श्री सिंह सभा में शब्द-कीर्तन का आयोजन किया गया,जिसमे नितनेम के पश्चात हज़ूरी रागी भाई कंवरपाल सिंह जी ने आसा दी वार का शब्द ष्सो सतिगुरु पिआरा मेरै नालि है जिथै किथै मैनो लए छडाई का गायन किया एवं गुरु घर के सेवक परिवार जी के द्वारा रखे गये श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गये स स्त्री सत्संग सभा, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के द्वारा गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ किये भी किए गए। ज्ञानी शमशेर सिंह जी ने कहा हमें सभी को प्रभु के आगे ही नमस्कार करनी चाहिए,जब हम परमेश्वर पर विश्वास करते हैं तो हमारे सभी दुख दुर हो जाते है जो परमात्मा करना चाहता है वो ही जीव के साथ होता है, हजूरी रागी जत्था भाई कंवरपाल सिंह ने जो मागहि ठाकुर अपने ते सोई सोई देवै श्श् व ‘’ओट तेरी जगजीवना मेरे ठाकुर अगम अगाद’’ का शब्द गायन किया गया।

भाई शमशेर सिंह जी ने सरबत के भले के लिए अरदास की,गुरुद्वारा साहिब जी के अध्यक्ष सरदार गुरबख्श सिंह राजन व जरनल सेक्रेटरी सरदार गुलज़ार सिंह द्वारा ज्येष्ठ महीने की आरंभ होने पर संगतों के लिए मंगलकामनाएँ की। मंच का संचालन करते हुए सरदार देवेंद्र सिंह भसीन ने कहा स्त्री सत्संग सभा, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की बीबीओ द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व 10 जून तक श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ प्रातः 9.00 से 10.15 बजे तक रोजाना किये जाएंगे। कार्यक्रम के पश्चात संगत ने शीतल जल व प्रशाद व गुरुद्वारा साहिब, कालरा परिवार व सरदार दविंदर सिंह सहदेव परिवार की तरफ़ से तैयार किया गुरू का लंगर ग्रहण किया। इस अवसर पर सरदार गुरबख्श सिंह राजन अध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी सरदार गुलज़ार सिंह, सरदार जगमिंदर सिंह छाबड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार चरणजीत सिंह उपाध्याय,सरदार मंजीत सिंह, सरदार सतनाम सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह जोली,सरदार सुरजीत सिंह,सरदार राजिंदर सिंह राजा, सरदार अरविन्दर सिंह, सरदार सुरिंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read