HomeUTTAR PRADESHदेशभर में मिल रहीं धमकियों के बाद श्रीकृष्ण जन्म स्थान की बढ़ाई...

देशभर में मिल रहीं धमकियों के बाद श्रीकृष्ण जन्म स्थान की बढ़ाई गई सुरक्षा

मथुरा: देशभर में मिल रहीं धमाके की धमकियों के बीच जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बिना चेकिंग प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। खुफिया तंत्र, अर्द्धसैन्य बल और पुलिस को अलर्ट किया गया है। बिना वाहन पास की गहनता से जांच के गाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

हाल में देश के कई स्टेशनों और सोमवार को लखनऊ-जयपुर के स्कूलों को उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण स्थल है। ईदगाह-जन्मभूमि विवाद को देखते हुए यहां और भी सख्ती बरती जाती है। इन धमकी भरे पत्रों के प्राप्त होने के सिलसिले के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

इधर, खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। हर छोटी व बड़ी गतिविधि को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जन्मभूमि को लेकर हमेशा पुलिस व खुफिया तंत्र अलर्ट मोड़ पर रहता है। वहां कड़े सुरक्षा इंतजाम हैं।

बांके बिहारी की भी बढ़ाई गई निगरानी

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। सुबह और शाम के दर्शन के समय भीड़ नियंत्रण की दृष्टि भी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read