HomeUTTAR PRADESHपीएम मोदी का वाराणसी में मेगा रोड शो, कल करेंगे नामांकन

पीएम मोदी का वाराणसी में मेगा रोड शो, कल करेंगे नामांकन

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो किया। रोड शो बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों का जनसैलाब उमड़ा है।लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच पीएम मोदी यहां शहनाई की धुन, शंखनाद, ढोल की थाप और मंत्रोच्चार के बीच रोड शो किया।

पांच किलोमीटर लंबा रोड शो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के गेट चौराहे से शुरू हुआ , जहां प्रधानमंत्री बीएचयू के संस्थापक ‘महामना’ पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रोड शो काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर 4 पर समाप्त हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट के लिए तीसरी बार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गढ़ है। उन्होंने 2014 और 2019 में दो बार सीट जीती।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read