HomeUTTAR PRADESHगाजीपुर से अफजाल अंसारी चुनाव नहीं लड़ पाए तो नुसरत लड़ेंगी चुनाव...

गाजीपुर से अफजाल अंसारी चुनाव नहीं लड़ पाए तो नुसरत लड़ेंगी चुनाव : उमर अंसारी

गाजीपुर: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर लोकसभा सीट से बाबा अफजाल अंसारी के साथ-साथ हमारी बड़ी बहन नुसरत भी वैकल्पिक रूप से नामांकन कर रही हैं।

उमर अंसारी ने कहा कि अगर कानूनी कारणों से अफजाल अंसारी चुनाव नहीं लड़ पाए तो नुसरत चुनाव लड़ेंगी। अफजाल अंसारी के केस की सुनवाई हाईकोर्ट में चल रही है, हमें उम्मीद है कि हमारे साथ इंसाफ होगा।

दरअसल, भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में अफजाल अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में गाजीपुर के एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए चार साल की कैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस सजा के खिलाफ अफजाल अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिस पर कोर्ट का फैसला आना बाकी है।

बता दें कि गाजीपुर लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में यानी एक जून को वोट डाले जाएंगे। इस सीट से भाजपा ने पारसनाथ राय को प्रत्याशी बनाया है, उन्हें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का करीबी माना जाता है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read