HomeUTTAR PRADESHदीपेंद्र हुड्डा ने BJP और RSS पर साधा निशाना, कहा- किसके इशारे...

दीपेंद्र हुड्डा ने BJP और RSS पर साधा निशाना, कहा- किसके इशारे पर तोड़ा 70 साल का स्टैंड


HARYANA NEWS: हरियाणा के झज्जर के लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने की। इस दौरान कमेटी सदस्य विधायक बेरी डॉ रघुवीर सिंह,विधायक झज्जर गीता भुक्कल,विधायक बादली कुलदीप वत्स,विधायक बहादुरगढ़ राजेश जून,सदस्य सचिव डीसी रविंद्र पाटिल,डीसीपी लोगेश कुमार के अलावा दिशा कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


मीटिंग में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जिला में चलाई जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं,लोक हितैषी नीतियों सहित अन्य ढांचागत विकास व मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस राज के दौरान मंजूर शुदा परियोजनाओं पर काम शुरू नहीं किए जाने पर अधिकारियों से लिखित में रिपोर्ट मांगी है और कहां की कांग्रेस राज में मंजूर शुदा परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू करवाया जाए।बारिश के कारण जिले के किसानों की जो फैसले खराब हुई है या फिर गरीब लोगों के मकान गिरे हैं उन्हें तुरंत सहायता के रूप में मुआवजा राशि दिलवाले के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।


दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी और आरएसएस से किया सवाल


बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आमजन की भी समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करने को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को घेरने को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 70साल से बीजेपी और आरएसएस का एक स्टैंड रहा है की क्रिकेट और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते लेकिन 70साल के बीजेपी के इस स्टैंड पाढ़ के फकाने वाला कौन आदमी है। जिसके दबाव में भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच हुआ है और मैं भाजपा और आरएसएस वालों से पूछना चाहता हूं कि भाजपा और आरएसएस का 70या 75सालों से स्टैंड रहा है कि क्रिकेट और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते क्या अब भाजपा और आरएसएस वाले सारे बेपेंदी के लोटे हो गए हैंक्या या फिर कोई एक आदमी था जिसका स्टैंड था कि क्रिकेट का मैच हो और वो कौन आदमी है कोई बीसीसीआई का है या केंद्र सरकार का है। भाजपा वाले इन सारी बातों के बारे में बताएं।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read