HomeUTTAR PRADESHपीएम मोदी ने गुजरात को दिया 34 हजार करोड़ से अधिक का...

पीएम मोदी ने गुजरात को दिया 34 हजार करोड़ से अधिक का उपहार, कहा-GST में कमी के साथ, बाज़ारों में और भी रौनक आने वाली


PM Modi in Bhavnagar: गुजरात के भावनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लिया और 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ये कार्यक्रम तो भावनगर में रहा है लेकिन ये कार्यक्रम पूरे भारत का है। आज भावनगर निमित्त है। पूरे भारत में समुद्र से समृद्धि की ओर जाने की हमारी दिशा क्या है उसके लिए आज इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का केंद्र भावनगर चुना गया है। गुजरात और भावनगर के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अभी 17 सितंबर को आप सबने अपने नरेंद्र भाई को जो शुभकामनाएं भेजी हैं, देश और दुनिया से जो शुभकामनाएं मुझे मिली है उसके लिए मैं सार्वजनिक रूप से देश और दुनिया के सभी महानुभावों का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि “नवरात्रि का त्योहार शुरू होने वाला है। इस साल GST में कमी के साथ, बाज़ारों में और भी रौनक आने वाली है। उत्सव के इस माहौल के बीच, हम ‘समुद्र से समृद्धि’ का महापर्व भी मना रहे हैं।


भारत आज समुद्र को बहुत बड़े अवसर के रूप में देख रहा है- पीएम मोदी


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि “21 वीं सदी का भारत आज समुद्र को बहुत बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। थोड़ी देर पहले यहां बंदरगाह आधारित विकास को गति देने के लिए हजारों करोड़ रुपए के परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है। देश में क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज मुंबई में अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का भी लोकार्पण किया गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read