spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘जहरीली खतरनाक और भड़काऊ बयानबाज़ी कर रहे हैं’ मुख्यमंत्री नायब सैनी ने...

‘जहरीली खतरनाक और भड़काऊ बयानबाज़ी कर रहे हैं’ मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राहुल गांधी के आरोपों पर किया पलटवार

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश के लोकतंत्र व संवैधानिक प्रक्रिया पर हमला करने वालों को आपके माध्यम से जबाब देना चाहूंगा। पिछले काफी दिनों से कांग्रेस, राहुल गांधी लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनाव आयोग पर झूठे आरोप लगा रहे। झूठे और निराधार आरोप लगाना राहुल गांधी की आदत है।


राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी ने निराधार आरोप लगाए और फिर उनसे भाग गए। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अपने कर्मों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करते हैं। भारत को 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों के मतदाता सूची विवाद को मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ दिया, जबकि वे फरवरी 2025 में नियुक्त हुए।


इस मामले में पहले ही एफ.आई.आर. दर्ज हो चुकी है- सीएम सैनी


सीएम सैनी ने कहा कि कर्नाटक के अलंद विधानसभा का हवाला राहुल दे रहे हैं, वहां से 2023 में कांग्रेस जीती थी और भाजपा हार गई। 1984 में जो दंगे सिख समाज के विरूद्ध हुए वो बेहद निंदनीय है। राहुल गांधी सच को तोड़-मरोड़ कर पेश कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। मैं बताना चाहूंगा कि इस मामले में पहले ही एफ.आई.आर. दर्ज हो चुकी है।


चुनाव आयोग ने उपयोग किए गए मोबाइल नंबर और आई.पी. पते भी उपलब्ध कराए थे। इसकी जांच कर्नाटक में कांग्रेस की ही सरकार की सी.आई.डी. कर रही है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या राहुल गांधी को अपनी ही पार्टी की सरकार की जांच पर भरोसा नहीं है। विकसित भारत का विरोध राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन का एजेंडा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सभी झूठे दावों को भारतीय चुनाव आयोग ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ ही मिनटों में खारिज कर दिया। चुनाव आयोग का स्पष्ट जवाब है कि राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और निराधार है।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अलंद विधानसभा सीट के रिकॉर्ड बताते हैं कि 2018 में यह सीट भाजपा के सुभाध गुट्टेदार ने जीती थी। जबकि 2023 में कांग्रेस के बी. आर. पाटिल ने 10,348 वोटों के बड़े अंतर से इसे जीता था। यह बताता है कि मतदाताओं को हटाने की साजिश के आरोप के निराधार हैं। अलंद विधानसभा सीट से वर्ष 2004 व 2008 में जनता दल जीता, 2013 में कर्नाटक जनता पार्टी जीती, 2018 में भाजपा जीती है।  2023 में इस सीट पर कांग्रेस कैसे जीत गई जो सीट कांग्रेस ने 2018 तक कभी नहीं जीती थी। क्या इसका मतलब यह है कि कांग्रेस ने वोट चोरी की है।


ज़हरीली खतरनाक और भड़काऊ बयानबाज़ी कर रहे हैं- सीएम सैनी


सैनी ने कहा कि राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि अलंद विधानसभा क्षेत्र से बबीता चौधरी, सोनकांतले काशीनाथ और अशोक माणिक राव के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि सच यह है कि इन तीनों मतदाताओं के नाम अभी भी चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में वैध है। मैं कहना चाहूंगा कि चुनाव ऑनलाइन जीते या हारे नहीं जा सकते है। वे एक धर्म विशेष के नाम पर ज़हरीली खतरनाक और भड़काऊ बयानबाज़ी कर रहे हैं।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular