HomeUTTAR PRADESHएशिया कप के बायकॉट से क्यों पलटा पाकिस्तान, PCB के पूर्व अध्यक्ष...

एशिया कप के बायकॉट से क्यों पलटा पाकिस्तान, PCB के पूर्व अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा


नई दिल्ली: इन दिनों एशिया कप में पाकिस्तान की खूब फजीहत हो रही है। यूएई के खिलाफ पहले मैच खेलने से इंनकार किया। इसके बाद वह खुद ही खेलने के लिए मान गए। पाकिस्तान के इस रवैये को लेकर पूरी दुनिया में काफी ज्यादा बदनामी हो रही है। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने बड़ा खुलासा किया है।


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ मुकाबले से पहले एशिया कप बायकॉट करने का पूरा प्लान बना लिया था। लेकिन जब उसे पता लगा कि उसकी इस हरकत से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को काफी ज्यादा नुकसान होगा और साथ ही कई तरह के बैन भी झेलने पड़ सकते है। इसकी वजह से वह बैकफुट पर आ गया और खेलने के लिए राजी हो गया।


लेकिन फिर मुझे जाना पड़ा- नाजम सेठी


पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए नाजम सेठी ने बताया कि ग्रुप मुकाबले में भारत की तरफ से नौ हैंडशेक को लेकर पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का ज्यादा नाराज हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने एशिया कप से बाहर होने की धमकी तक दे थी। उन्होंने कहा कि गुस्से में मोहसिन नकवी ने एशिया कप से हटने का फैसला कर लिया था। लेकिन फिर मुझे जाना पड़ा।


नाजम सेठी ने कहा कि अगर नकवी एशिया कप का बायकॉट करते, तो पाकिस्तान ACC और ICC दोनों की तरफ कई तरह के प्रतिबंध झेलने पड़ सकते थे। साथ ही पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ी खेलने से इंनकार कर देते। साथ ही बोर्ड का प्रसारण अधिकारों में 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 132 करोड़ रुपये) का नुकसान होता। उन्होंने कहा कि अगर उनकी कोशिश कामयाब हो जाती तो पाकिस्तान को अपूरणीय क्षति होती। साथ ही पाकिस्तान में क्रिकेट बर्बाद हो सकता था।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read