HomeUTTARAKHANDश्री केदारनाथ धाम , भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट खुले

श्री केदारनाथ धाम , भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट खुले

केदारनाथ: श्री केदारनाथ धाम के रक्षक भकुंट भैरवनाथ के कपाट आज अपराह्न विधि विधान पूजा अर्चना पश्चात खुल गये है। बीते कल शुक्रवार को श्री केदारनाथ के कपाट खुले परंपरा रही है कि श्री केदारनाथ जी के कपाट खुलने के बाद शनिवार अथवा मंगलवार को श्री भैरव नाथ जी के कपाट खुलते है उसके बाद श्री केदारनाथ धाम में आरतियां सहित प्रसिद्ध शांयकालीन आरती शुरू हो जाती है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गोड़ के मुताबिक कल कपाट खुलने से आज शनिवार दोपहर तक चालीस हजार से अधिक तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके है। कपाट खुलने के दिन 29030( उनतीस हजार तीस) तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये। मान्यता है श्री भैरवनाथ को श्री केदारनाथ का रक्षक कहते है भैरव नाथ भगवान शिव के गणों में से प्रबल शक्तिशाली है।

आज श्री भैरव नाथ जी के कपाट खुलते समय श्री केदारनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग सहित हक हकूक धारियों तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में कपाट खुलने के बाद यज्ञ- हवन, पूजा- अर्चना हुई तथा भैरवनाथ जी के पश्वा अवतरित हुए तथा यात्रा की कुशलता का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, विनोद शुक्ला, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, स्वयंबर सेमवाल,भैरवनाथ जी के पश्वा अरविंद शुक्ला, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, प्रबल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read