Gaffar Market Fire: देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है। करोलबाग स्थित प्रसिद्ध गफ्फार मार्केट में सोमवार दोपहर एक दुकान में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार दमकल वाहनों को मौके पर भेजा और आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की।
Also Read This:23वीं मंजिल से गिरकर पिता-बेटे की मौत, खाटूश्याम दर्शन के लिए बाल्कनी से फूल तोड़ते बिगड़ा संतुलन
गफ्फार मार्केट में लगी आग
दरअसल, दिल्ली दमकल सेवा (DFS) को दोपहर करीब 12:04 बजे गफ्फार मार्केट में एक दुकान से आग लगने की सूचना मिली। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने तुरंत पुलिस और दमकल को कॉल किया। चार दमकल वाहन कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। DFS के अधिकारियों ने बताया कि आग मुख्य रूप से एक दुकान तक सीमित रही और सभी सुरक्षित है।


