HomeUTTAR PRADESHपटना की सड़कों पर दिखा छात्रों का आक्रोश, दरोगा भर्ती मांग को...

पटना की सड़कों पर दिखा छात्रों का आक्रोश, दरोगा भर्ती मांग को लेकर प्रदर्शन


Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में सड़क पर हजारों की संख्या में छात्रों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। ये छात्र दरोगा भर्ती मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार, 15 सितंबर को पटना की सड़कों पर अभ्यर्थियों ने जोश के साथ विरोध प्रदर्शन किया। पटना कॉलेज से निकलकर अभ्यर्थी सीएम आवास का घेराव करने के लिए गांधी मैदान और डाकबंगला तक पहुंचे। इस दौरान गांधी मैदान से लेकर डाकबंगला चौराहे तक मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। भारी संख्या में युवाओं के सड़कों पर उतरने से शहर को परेशानी सामना करना पड़ा।


 


अभ्यर्थी कर रहे ये मांग


 


दरअसल, दरोगा पदों के लिए राज्य सरकार द्वारा भर्ती न निकाले जाने की वजह से अभ्यर्थियों का तनाव काफी बढ़ चुका है। उनका कहना था कि पिछले कई महीनों से उन्होंने वैकेंसी जारी करने की मांग की, पर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इससे उनका धैर्य टूट गया है। समय पर भर्ती न होने से लाखों युवा बेरोजगार बने हुए हैं। अभ्यर्थियों को चिंता है कि चुनाव आयोग की आचार संहिता लागू होने के बाद नई भर्तियां लगभग बंद हो जाएंगी। इसलिए वे चाहते हैं कि भर्ती प्रक्रिया उससे पहले शुरू किया जाए।    


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read