HomeUTTARAKHANDचारधाम पंजीकरण काउंटर बढ़ाने से यात्रियों को मिली राहत, DM देहरादून ने...

चारधाम पंजीकरण काउंटर बढ़ाने से यात्रियों को मिली राहत, DM देहरादून ने किया निरीक्षण

देहरादून : जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटर बढ़ाए गए हैं। पंजीकरण काउंटर बढ़ाने से यात्रियों को जन्हा रजिस्ट्रेशन में सहूलियत हो रही वहीं काउंटर पर भीड़ कम हो गई है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज ट्रांजिट कैंप एवं आईएसबीटी पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सुव्यवस्थित यात्रा व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं को लेकर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का गंभीरता से ख्याल रखा जाए। उन्होंने यात्रियों के ठहरने हेतु चिन्हित किए गए स्थान पर समुचित मूलभूत सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा चिन्हित स्थानों पर मोबाइल टॉयलेट आदि व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों से किसी प्रकार की ओवररेटिंग ना हो इस बात पर गंभीरता से ध्यान रखा जाए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read