spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHलखनऊ एयरपोर्ट पर फिर दिखी इंडिगो की फ्लाइट की लापरवाही, डिंपल यादव...

लखनऊ एयरपोर्ट पर फिर दिखी इंडिगो की फ्लाइट की लापरवाही, डिंपल यादव समेत 171 यात्री की बाल-बाल बची जान

fok-media-samman-samaroh


Lucknow news: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बार फिर इंडिगो की फ्लाइट की लापरवाही सामने आई है। यहां पर शनिवार, 13 सितंबर को बड़ा हादसा होते-होते टल गया।  लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट टेक ऑफ नहीं कर सका। रनवे पर इस विमान ने पूरी रफ्तार पकड़ ली थी, लेकिन उड़ान नहीं भर पाया। इस फ्लाइट में अखिलेश यादव की पत्नी और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी सवार थीं। इसके अलावा विमान में कुल 171 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे। हालांकि, पायलट ने अपनी सूझबूझ से बड़े हादसे को होने से रोक लिया।


रनवे पर ही बिगड़ गया बैलेंस


इस घटना के बाद सभी यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2111 लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। रनवे पर पूरी रफ्तार पकड़ने के बावजूद प्लेन टेक ऑफ नहीं कर सका। ऐसे में पायलट ने अंतिम छोर पर विमान रोका। पायलट की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया।


यात्रियों में दिखा डर


अचानक हुए इस घटना से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। सभी यात्रियों के चेहरे पर दहशत साफ झलक रही थी। इस दौरान यात्रियों ने कहा कि ईश्वर ने बचा लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उधर एयरपोर्ट से जानकारी मिली कि फ्लाइट करीब 11 बजे उड़ान भरने के लिए रनवे पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि फ्लाइट के रफ्तार भरते ही असमान्य सी आवाज सुनाई दी। फ्लाइट को पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिला, जिसके चलते उसे हवा में उठाने की स्थिति नहीं बन सकी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular