spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभूपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार से की बड़ी मांग, कहा-किसानों को मुआवाजे...

भूपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार से की बड़ी मांग, कहा-किसानों को मुआवाजे के नाम पर मज़ाक किया जा रहा है

fok-media-samman-samaroh


चंडीगढ़: हरियाणा में बाढ़ की स्थिति पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की सैनी सरकार से बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा कि, “आपदा से पूरे-पूरे खेत खत्म हो गए हैं। यह बहुत बड़ा नुकसान है। सरकार ने प्रति एकड़ 7,000 से लेकर 15,000 तक का मुआवजा घोषित किया है। खेती में करीब 35,000 रुपए प्रति एकड़ किसान की लागत लगती है।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि कल मैं यमुनागर गया था उससे पहले कई जगहों पर मैं गया था, भारी नुकसान हुआ है। 6000 गांव में हरियाणा में नुकसान हुआ है। 4 लाख किसानों नें क्षतिपूर्ति पोर्टल मे ख़राब की जानकारी दी है, लेकिन नुकसान इससे ज्यादा हुआ है। ड्रेन की सफाई नहीं की गई, लेवल नहीं की गई। हरियाणा के 11 शहर और 72 कस्बे प्रभावित हुए है। किसानों को मुआवाजे के नाम पर मज़ाक किया जा रहा है।


प्रदेश को बाढ़ग्रस्तघोषित करना चाहिएहुड्डा


भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार को तुरंत प्रभाव से स्पेशल गिरदावरी करवाई जानी चाहिए। प्रदेश को बाढ़ग्रस्तघोषित करना चाहिए। मानसून सीजन से पहले Flood Control Board की बैठक होती है, लेकिन वो बैठक नहीं की गई।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular