HomeUTTAR PRADESHE20 पेट्रोल से गाड़ी खराब? आपकी राहत के लिए महिंद्रा का नया...

E20 पेट्रोल से गाड़ी खराब? आपकी राहत के लिए महिंद्रा का नया ऐलान, जानिए कैसे होगा फायदा


Mahindra on E20 Fuel Warranty: E20 Petrol को लेकर पूरे देश में एक बहस सी छिड़ गई है। दरअसल, हाल ही में कई पुरानी गाड़ियों के मालिकों ने ये शिकायत की थी कि एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल के इस्तेमाल करने से उनके वाहनों की परफॉरमेंस और माइलेज पर गलत असर पड़ रहा है। साथ ही सरकार ने खुद भी ये बात स्वीकार करी है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से कुछ पुरानी गाड़ियों के माइलेज पर असर देखा जा रहा है।


इन सब के अलावा वाहन मालिकों को अपनी गाड़ियों की वारंटी की भी चिंता हो रही है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से पूरे सोशल मीडिया पर ये बात आग की तरह फैली है कि E20 Petrol वाहनों के लिए खतरनाक है। साथ ही कई वाहन निर्माताओं ने तो पुरानी गाड़ी के मालिकों को E20 फ्यूल का प्रयोग गाड़ियों में ना करने की सलाह दी है। इन सबके बाद इस बात की चर्चा और तेज हो गई कि क्या पुराने वाहनों में एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल का प्रयोग करने से गाड़ी में होने वाले डैमेज से वारंटी कवरेज नहीं मिलेगी? इन सब के बीच लोगों की इसी चिंता को कम करने के लिए महिंद्र ने अपनी बात रखते हुए बड़ा ऐलान दिया है।


महिंद्रा के ऐलान से ग्राहकों को मिली राहत


महिंद्रा एंड महिंद्रा ने स्पष्ट किया है कि E20 ईंधन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए उनके सभी वाहनों की वारंटी शर्तें पूरी तरह लागू रहेंगी। कंपनी ने डीलरों और ग्राहकों के लिए एक सलाह जारी की है, जिसमें बताया गया है कि महिंद्रा के इंजन वर्तमान पेट्रोल गुणवत्ता मानकों के पूरी तरह अनुरूप हैं।


कंपनी का कहना है कि उनके सभी वाहन E20 फ्यूल के साथ बिना किसी समस्या के चल सकते हैं। हालांकि, 1 अप्रैल 2025 से पहले उत्पादित कुछ मॉडलों में गति या ईंधन दक्षता में थोड़ा सा बदलाव नजर आ सकता है, जो ड्राइविंग आदतों पर आधारित होगा और वाहन की सुरक्षा को किसी भी तरह प्रभावित नहीं करेगा।


महिंद्रा के आधिकारिक बयान के मुताबिक, “हमारे वाहनों के इंजन मौजूदा पेट्रोल मानकों के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं। इसलिए सभी मॉडल E20 ईंधन पर सुरक्षित ढंग से संचालित हो सकते हैं। 1 अप्रैल 2025 के बाद बने वाहनों को विशेष रूप से E20 के लिए समायोजित किया जाएगा, ताकि त्वरण और ईंधन की बचत में सुधार बना रहे। पुराने मॉडल भी पूरी तरह सुरक्षित हैं, भले ही उनमें ईंधन क्षमता या पावर में हल्का अंतर महसूस हो।”


वारंटी कवरेज पर कंपनी का आश्वासन


महिंद्रा ने एक जिम्मेदार वाहन निर्माता के रूप में दोहराया है कि वह E20 ईंधन से संचालित सभी वाहनों के लिए ग्राहकों को पूर्ण वारंटी लाभ सुनिश्चित करेगी। कंपनी ने बताया कि वह सरकार की वैकल्पिक ईंधन, विशेष रूप से बायोफ्यूल्स को बढ़ावा देने वाली नीतियों का लगातार समर्थन करती आई है और आगे भी पर्यावरण-अनुकूल ऑटोमोबाइल समाधानों के जरिए योगदान देने के प्रति प्रतिबद्ध रहेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read