HomeUTTAR PRADESHपीलीभीत में बाइक को कार ने मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत

पीलीभीत में बाइक को कार ने मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत


Pilibhit Road Accident: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक बाइक और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।


जानकारी के अनुसार, मानपुर की तरफ से आ रही कार ने वीरसिंह चौराहे पर बाइक सवारों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी,  जिससे बाइक सवार 3लोगो की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिगंबर सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान सुशीला (55), प्रवीण (35) और पुत्र यश कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक परिवार दियोरिया कला थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव जा रहा था। रास्ते में अचानक सामने से आई एक तेज रफ्तार कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। भीषण सड़क हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है।


एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत


हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां खत्म हो गईं। सडक किनारे शव बिखरे हुए थे, जिसे देखकर सभी की आंखें नम रह गई।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read