spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकश्मीर में AAP नेता हुए हाउस अरेस्ट, केजरीवाल ने कहा- ये है...

कश्मीर में AAP नेता हुए हाउस अरेस्ट, केजरीवाल ने कहा- ये है पुलिस की तानाशाही

fok-media-samman-samaroh


Jammu Kashmir News: आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने ये कहा है कि उन्हें जम्मू-कश्मीर में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। वह यहां पर मेहराज मलिक की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को रोकने के लिए उसके साथ ये हरकत की गई। संजय सिंह का कहना है कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने गेट के बाहर ताला लगा दिया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि तानाशाही चरम पर है, मैं इस वक्त श्रीनगर में हूं। लोकतंत्र में हक के लिए आवाज उठाना आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है।


साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आज मुझे मेहराज मलिक की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस और धरना करना था, लेकिन सरकारी गेस्ट हाउस को पुलिस छावनी बना दिया गया। मुझे इमरान हुसैन और साथियों को गेस्ट हाउस से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी।


आप नेता ने उठाए ये सवाल


आप नेता ने कहा कि हम लोग यहां श्रीनगर में हैं। लोकतंत्र के अंदर हक के लिए आवाज उठाना ये हमारा संवैधानिक अधिकार है, लोकतांत्रिक अधिकार है और आज मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन था। हमारी प्रेस कॉन्फ्रेंस थी लेकिन तानाशाही का आलम ये है कि गेट पर पुलिस लगी हुई है, गेट को पूरा छावनी बनाकर रखा गया है। किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं है और कोई बताने को तैयार नहीं है कि हमें क्यों रोका गया है।


उन्होंने कहा कि  ये किस प्रकार की तानाशाही चल रही है कि प्रशासन ये बताने तक के लिए तैयार नहीं है कि हमें किस वजह से रोका गया? क्या आंदोलन करना जुर्म है? क्या लोकतंत्र में प्रेस कॉन्फ्रेस करना जुर्म है? अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाना जुर्म है? तानाशाही का आलम ये है कि प्रशासन राज्यसभा सांसद तक को ये बताने को तैयार नहीं है कि हमें क्यों रोका गया है?


पुलिस ने की तानाशाही


संजय सिंह ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि जम्मू कश्मीर के कई बार सीएम रहे डॉक्टर फारुख अब्दुल्ला जी पुलिस द्वारा मुझे हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर पाकर मुझसे मिलने सरकारी गेस्ट मिलने आए थे। लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। ये तानाशाही नहीं तो और क्या है?


केजरीवाल ने किया विरोध


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह को हाउस अरेस्ट किए जाने का विरोध करते हुए कहा कि पूर्व सीएम जो मौजूदा सीएम के पिता हैं, उन्हें भी संजय सिंह से उन्हीं के राज्य में मिलने नहीं दिया जा रहा? ये सरासर गुंडागर्दी और तानाशाही है।   

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular