HomeUTTARAKHANDभारतीय सेना ने नवाचार और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देने के लिए...

भारतीय सेना ने नवाचार और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देने के लिए IIT रुड़की के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किया

देहरादून: भारतीय सेना और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की ने 10 मई 2024 को आईआईटी रूड़की में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जो प्रौद्योगिकी विकास, नवीन समाधान और संयुक्त अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देगा।

भारतीय सेना की ओर से, गरुड़ डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल संदीप जसवाल और आईआईटी रूड़की के निदेशक प्रोफेसर के के पंत ने संकाय सदस्यों और सेना अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

यह सहयोग तकनीकी नवाचार को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में शिक्षा जगत और रक्षा क्षेत्र के बीच तालमेल बढ़ाने में मददगार रहेगा और भविष्य के चुनौतियों के लिए भारतीय सेना की तकनीकी उन्नति के लिए आवश्यक सहयोग, उत्कृष्टता और नवाचार की भावना का प्रतीक होगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read