spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपीएम मोदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए की बड़ी घोषणा, 1200...

पीएम मोदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए की बड़ी घोषणा, 1200 करोड़ रुपये का दिया पैकेज

fok-media-samman-samaroh


PM Modi in Dehradun: पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार, 11 सितंबर को उत्तराखंड के देहरादून पहुंचे और यहां पर उन्होंने आपदा से पीड़ित लोगों को हाल लिया। यहां पहुंचने से पहले एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह उसके स्वागत के लिए आए। इसके बाद पीएम स्टेट गेस्ट हाउस गए हैं और पीएम को हवाई सर्वेक्षण के लिए भी जाना था, लेकिन मौसम खराब होने के वजह से उनके हवाई दौरे रद्द करना पड़ा।


सरकार करेगी पीड़ितों की मदद


देहरादून पहुंचे के बाद पीएम मोदी ने रेस्ट हाउस में तीन बैठकें की। बैठक के बाद पीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए 1200 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। वहीं, मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जानें की घोषणा की। इसके साथ ही ये भी कहा गया की बाढ़ और भूस्खलन में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता खो दिए हैं, उन्हें पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत पूरी मदद दी जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया कि प्रभावित इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा बनाने और बहाल करने के लिए पूरी मदद दी जाएगी।


केंद्र देगी पूरा सपोर्ट


पीएम मोदी ने आपदा प्रभावित परिवारों से भी मिले। उन्होंने पीड़ित परिवारों के सामने आपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी मिले और उनके कोशिशों और हिम्मत की भी सरहाना की। पीएम ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए खास परियोजना है। सड़कों, स्कूलों और ढांचागत पुनर्निर्माण के लिए केंद्र का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय की टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं, जिसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और  लोगों तक मदद पहुंचाया जाएगा। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular